India Israel relations

  • फ़िलिस्तीन के अंतर्व्यूह में राहुल, सोनिया और प्रियंका

    लगता है कि फिर किसी अगलिए-बग़लिए ने शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ संवाद में राहुल गांधी से इज़रायल को ले कर ऐसी बातें कहलवा दीं, जिन से उल्टे बांस बरेली को लद गए। भारत-इज़रायल संबंधों और गाज़ा संघर्ष के मसलों की रस्सी पर संतुलन की नटबाज़ी दिखाने के चक्कर में राहुल दरअसल गच्चा खा गए हैं। उन्हें शोषण और दमन के साथ दिखाई देने के बजाय अत्याचार और उत्पीड़न का ज़बरदस्त प्रतिकार करने वाला चेहरा माना जाता है। देश और परदेस में उन के लिए जो भी नेह बरसता दिखाई देता है, वह उन की इसी छवि...

  • वाह! आखिरकार पितृभूमि–मातृभूमि का मिलाप!

    मैं प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के समय से भारत के इज़राइल से संबंधों का हिमायती हूं। उस नाते प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने जनवरी 1992 में हिम्मत दिखाकर इज़राइल से पूर्ण राजनयिक संबंध बनाए और राजदूतों की नियुक्ति हुई, तब मैंने इसी कॉलम में वाह की थी। मगर इस सप्ताह नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू के फोटोशूट में तो ग़ज़ब ही हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने इज़राइल की संसद केनेस्सेट में भाषण से दो देशों का वह मिलाप बनाया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। उन्होंने दुनिया, पश्चिमी एशिया, इस्लामी–अरब देशों की जमात सभी को बता दिया कि भारत केवल इज़राइल का सगा...