India-New Zealand

  • अभिषेक का तूफानी शतक, भारत को 3-0 की अपराजेय बढ़त

    ओपनर अभिषेक शर्मा (113) की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीसरे टी 20 में मंगलवार को 40 गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। न्यूज़ीलैंड ने डेरिल मिचेल की नाबाद 89 रन की आतिशी पारी की बदौलत तीन विकेट पर 198 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन अभिषेक के शतक के सामने यह स्कोर छोटा साबित हुआ और भारत ने 13.2 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रन की...

  • भारत ने लगाया जीत का ‘तिलक’, सीरीज में 2-0 की बढ़त

    तिलक वर्मा (नाबाद 51) के बेहतरीन अर्धशतक और उनकी नीतीश कुमार रेड्डी (नाबाद 26) के साथ सातवें विकेट के लिए 69 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी 20 में शनिवार को एक गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत का यह 300वां टी 20 मुक़ाबला था लेकिन एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत मुक़ाबले में काफ़ी पिछड़ गया है। हालांकि एक बार फिर तिलक ने अपनी बल्लेबाजी का शानदार परिचय दिया और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर 69 रनों की...

  • भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

    भारतीय बल्लेबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड अपने सर्वश्रेष्ठ टी-20 स्कोर का बचाव नहीं कर पाया। संजू सैमसन (67), कप्तान श्रेयस अय्यर (42) और नमन धीर (नाबाद 42) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने गुरुवार को पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को दो गेंदें शेष रहते चार विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत करते हुए 5.5 ओवरों में 93 रन जोड़े।...

  • भारत-न्यूजीलैंड में मुक्त व्यापार संधि

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों का दौरा पूरा करके वापस भारत रवाना हो गए हैं। उससे पहले आखिरी चरण में उन्होंने न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ दोपक्षीय बैठक की। इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौता ज्ञापनों पर दस्तखत किए गए। दोनों नेताओं ने 2030 तक दोपक्षीय व्यापार को बढ़ा कर दोगुना यानी करीब 35 हजार करोड़ रुपए तक करने का लक्ष्य रखा। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हुई दोपक्षीय वार्ता में मुक्त व्यापार संधि सहित रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा व विज्ञान सहित कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में कई समझौते हुए। दोनों देश रक्षा...

  • भारत-न्यूजीलैंड में आज फाइनल मुकाबला

    अहमदाबाद। टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट में लीग स्टेज में भारत एक बार भी नहीं हारा। नॉकआउट राउंड में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था। उसी दक्षिण अफ्रीका को हरा कर न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचा है। इस बार का टी20 विश्व कप मुकाबला सात फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। न्यूजीलैंड ने कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और भारत ने मुंबई में इंगलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीता। दोनों ही टीमें अहमदाबाद में एक एक मैच...

  • मुंबई टेस्ट: गिल और पंत के अर्धशतक, भारत को 28 रन की बढ़त

    मुंबई। शुभमन गिल (90), ऋषभ पंत (60) और वॉशिगटन सुंदर (नाबाद 38) की शानदार पारियों से भारत ने सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 263 रन बनाकर 28 रन की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड ने पहली पारी के 235 रन बनाए थे। वानखेड़े स्टेडियम में एक और गर्म और उमस भरे दिन, पंत और गिल ने परिस्थितियों से कहीं ज़्यादा शानदार बल्लेबाजी की, क्योंकि उन्होंने पहले दिन की शुरुआत में नियंत्रित आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की, न्यूजीलैंड के स्पिनरों का सामना किया और क्षेत्ररक्षकों द्वारा छोड़े गए दो कैच का फायदा...

और लोड करें