भारत-न्यूजीलैंड में मुक्त व्यापार संधि
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों का दौरा पूरा करके वापस भारत रवाना हो गए हैं। उससे पहले आखिरी चरण में उन्होंने न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ दोपक्षीय बैठक की। इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौता ज्ञापनों पर दस्तखत किए गए। दोनों नेताओं ने 2030 तक दोपक्षीय व्यापार को बढ़ा कर दोगुना यानी करीब 35 हजार करोड़ रुपए तक करने का लक्ष्य रखा। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हुई दोपक्षीय वार्ता में मुक्त व्यापार संधि सहित रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा व विज्ञान सहित कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में कई समझौते हुए। दोनों देश रक्षा...