भारत-पाक मैच से पहले जुबानी जंग
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज के सबसे चर्चित और रोमांचक मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान की टीमों में शनिवार को जुबानी जंग हुई। रविवार को कोलंबो में दोनों देशों के बीच मैच खेला जाएगा। उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया कि भारतीय टीम एशिया कप की तरह ही इस बार भी पाकिस्तानी खिलाड़ीयों से हाथ नहीं मिला सकती है। हालांकि उन्होंने यह कहा कि इस बारे में मैच से पहले फैसला किया जाएगा। दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा ने कहा कि...