भारत-पाक संबंध सुधार के लिए चिट्ठी
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सुधार करने और वार्ता फिर से शुरू कराने के लिए दोनों देशों के 117 जाने माने लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में दोनों नेताओं से आग्राह किया गया है कि वे टकराव का रास्ता छोड़ें और तनाव कम करने के प्रयास करें। इसके लिए फिर से वार्ता और व्यापार शुरू करने और खेल संबंधों को बहाल करने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि वार्ता बहाल होने से दक्षिण एशिया में शांति और विकास का माहौल बनेगा।...