राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत-पाक संबंध सुधार के लिए चिट्ठी

india pakistan ceasefire

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सुधार करने और वार्ता फिर से शुरू कराने के लिए दोनों देशों के 117 जाने माने लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में दोनों नेताओं से आग्राह किया गया है कि वे टकराव का रास्ता छोड़ें और तनाव कम करने के प्रयास करें। इसके लिए फिर से वार्ता और व्यापार शुरू करने और खेल संबंधों को बहाल करने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि वार्ता बहाल होने से दक्षिण एशिया में शांति और विकास का माहौल बनेगा।

चिट्ठी लिखने वाली 117 हस्तियों में पूर्व अधिकारी, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और राजद सांसद मनोज झा सहित 61 लोगों और पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी सहित 56 लोगों ने दस्तखत किए हैं।

इस चिट्ठी में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच संवाद दोबारा शुरू हो। गौरतलब है कि दो जनवरी 2016 के पठानकोट आतंकी हमले के बाद दोपक्षीय वार्ता बंद है। चिट्ठी में जम्मू कश्मीर सहित सभी मुद्दों को बातचीत से हल करने, सैन्य तनाव कम करने, क्रिकेट और अन्य खेलों की दोपक्षीय सीरीज शुरू करने, लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने, सांस्कृतिक व शैक्षणिक संबंधों में सुधार करने और हवाई सेवा शुरू करने सहित कई सुझाव दिए गए हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + twenty =