INDIA rally in Bhopal cancelled

  • कांग्रेस की भोपाल रैली क्यों रद्द?

    यह लाख टके का सवाल है कि जब विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ की समन्वय समिति के नेताओं ने सोच समझ कर तय किया था कि विपक्ष की पहली साझा रैली मध्य प्रदेश में होगी तो कांग्रेस ने उसे क्यों रद्द कर दिया। कांग्रेस की ओर से आधिकारिक रूप से कोई कारण नहीं बताया जा रहा है लेकिन सूत्रों के हवाले से कांग्रेस ने जो कारण मीडिया को बताए हैं वो बहुत यकीन करने वाले नहीं है। कहा गया है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पांच अक्टूबर को धार में रैली होने वाली है। इसलिए विपक्ष की रैली...