इतना विचलित क्यों होना?
गैर-व्यापार रुकावटों का इस्तेमाल अमेरिका सहयोगी देशों के खिलाफ कर रहा है। इसका विरोध हर संप्रभु सरकार का कर्त्तव्य है। हैरतअंगेज है, मोदी सरकार ऐसे कर्त्तव्य निभाने की चर्चा भर से विचलित हो जाती है! वैसे देखा जाए, तो भारत सरकार की छवि के लिहाज से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सकारात्मक खबर दी। बताया कि हाल में अमेरिका से व्यापार वार्ता के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार ने आत्म-विश्वास का परिचय देते हुए जल्दबाजी में करार करने से इनकार कर दिया। इस “आत्म-विश्वास” की वजह नए व्यापार साथी ढूंढने में मिली सफलता, देश में आर्थिक जोखिमों का घटना, और (हाल में)...