राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत–अमेरिका व्यापार वार्ता रफ्तार पर

नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर वार्ता तेज़ गति से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा, ओमान के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) लगभग अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि पिछली यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने मॉरीशस, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, ईएफटीए और ब्रिटेन जैसे देशों से एफटीए किए हैं। अमेरिका के साथ बीटीए के अगले दौर की बातचीत अगस्त में भारत में होगी। दोनों पक्ष सितंबर–अक्टूबर तक पहले चरण को अंतिम रूप देना चाहते हैं, ताकि द्विपक्षीय व्यापार को 191 अरब डॉलर से 500 अरब डॉलर तक बढ़ाया जा सके।

गोयल ने कहा, “हम यूरोपीय संघ, अमेरिका और ओमान के साथ उन्नत चरण में हैं। न्यूजीलैंड, चिली और पेरू के साथ भी चर्चा जारी है।” उन्होंने कहा, “हम हर समझौते को पूरी प्राथमिकता दे रहे हैं, ताकि भारत का निर्यात और एफडीआई दोनों बढ़े।”

एक अगस्त से पहले अंतरिम समझौते को लेकर दोनों देशों में ऑनलाइन चर्चा भी हो रही है। एक अधिकारी ने कहा, “संभावना है कि एक अगस्त से पहले कोई प्रारंभिक सहमति बन जाए।”

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 4 =