बांग्लादेश की नई दिशा
बांग्लादेश की मौजूदा सरकार अलग दिशा में चल रही है। उसने संबंधों में पाकिस्तान और चीन को अहमियत दी है। बांग्लादेश के प्रमुख एक सैन्य अधिकारी हाल में पाकिस्तान गए। उधर विदेश नीति संबंधी सलाहकार ने चीन की यात्रा की है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश नीति सलाहकार तौहीद हुसैन चीन के दौरे पर हैं। चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इस मौके पर यह जिक्र करना जरूरी समझा कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने के बाद हुसैन ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन को चुना है। अखबार ने इसे इसका संकेत माना कि बांग्लादेश में राजनीतिक...