भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, श्रीलंका के सात विकेट पर 216 रन
भारतीय गेंदबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। श्रीलंका ने चाय के विश्राम तक सात विकेट पर 216 रन बनाए थे। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से श्रीलंका उससे अभी 287 रन पीछे है। चाय के विश्राम के समय सोनल दिनुशा 52 और केशरा नुवांता 13 रन पर खेल रहे थे। श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर आठ रन से...
