Indian Navy

  • स्वदेशी गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘तारागिरी’ के नौसेना में शामिल होने की तारीख तय

    भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एक के बाद एक स्वदेशी युद्धपोत शामिल कर रही है। 2047 तक पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। लगातार नए स्वदेशी प्लेटफ़ॉर्म नौसेना में शामिल किए जा रहे हैं।  इसी कड़ी में प्रोजेक्ट 17ए के तहत नीलगिरी क्लास का एडवांस गाइडेड स्टेल्थ फ्रिगेट तारागिरी नौसेना में शामिल होने जा रहा है। नौसेना द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अगले महीने यानी 3 अप्रैल को विशाखापत्तनम में तारागिरी को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह स्वयं इस...

  • भारतीय नौसेना को एक साथ मिले तीन युद्धपोत

    मुंबई। भारतीय नौसेना को बुधवार को एक साथ तीन युद्धपोत मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर राष्ट्र को समर्पित किया। आईएनएस सूरत डिस्ट्रॉयर है, आईएनएस नीलगिरि स्टील्थ फ्रिगेट है और आईएनएस वाघशीर पनडुब्बी है। इन तीनों अति आधुनिक युद्धपोतों से भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि 15 जनवरी को आर्मी डे के रूप में भी मनाया जाता है। आज भारत की समुद्री विरासत नेवी के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘छत्रपति...