Indian Women Hockey Team

  • भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना

    भारतीय महिला हॉकी टीम बेल्जियम और नीदरलैंड में 15 से 30 अगस्त तक होने वाले एफआईएच विश्वकप में भाग लेने के लिए बुधवार सुबह यूरोप के लिए रवाना हो गई। टीम ने बेंगलुरु से मुंबई की यात्रा की और फिर फ्रैंकफर्ट, जर्मनी के लिए उड़ान भरी, जहाँ वह इस बड़े एफआईएच प्रतियोगता से पहले अपनी तैयारियों के आखिरी चरण को पूरा करेगी। फ्रैंकफर्ट में रहने के दौरान, भारतीय टीम 31 जुलाई और 1 अगस्त को जर्मनी के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी ताकि टीम के तालमेल को बेहतर बनाया जा सके और यूरोपीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाला जा...

  • ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान

    हॉकी इंडिया ने सोमवार को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय विमेंस हॉकी टीम की घोषणा की। भारत को ऑस्ट्रेलिया से 4 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 26 मई से होना है।  सीरीज के सभी चार मुकाबले पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच 26, दूसरा मुकाबला 27 मई, तीसरा मैच 29 और अंतिम मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। इस दौरे को एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 के लिहाज से अहम माना जा रहा है, जो 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में होना है। भारतीय टीम इस साल की शुरुआत में अर्जेंटीना में शानदार...

  • भारतीय महिला हॉकी टीम की जबरदस्त वापसी, अर्जेंटीना के खिलाफ सीरीज 2-2 पर खत्म

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ चार मुकाबलों के दौरे को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। सीरीज की मुश्किल शुरुआत के बाद, भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपने आखिरी 2 मैच जीतकर दौरे का शानदार अंत किया।  इस दौरे की शुरुआत 13 अप्रैल को एक कड़े मुकाबले वाले मैच से हुई, जिसमें नवनीत कौर (22’) और अन्नू (29’) ने भारत के लिए गोल किए। हालांकि, अर्जेंटीना ने यह मैच 4-2 से जीता, जिसमें मारिया एमिलिया लार्सन (11’), विक्टोरिया ग्रैनाटो (18’), और जूलिएटा जानकुनास (42’, 55’) ने गोल किए, लेकिन भारत ने पूरे मैच के दौरान...