साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टी20 टीम का ऐलान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। अनुष्का शर्मा को पहली बार टी20 टीम में जगह दी गई है। सीरीज का आगाज 17 अप्रैल से होना बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका की धरती पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी अगुवाई हरमनप्रीत कौर करती हुई नजर आएंगी। पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले डरबन में 17 और 19 अप्रैल को खेले जाएंगे। इसके बाद अगले दो टी20 मुकाबलों की मेजबानी जोहान्सबर्ग करेगा, जो 22 और...