दिल्ली में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। फुल इमरजेंसी के बीच शनिवार को इंडिगो की एक उड़ान की लैंडिंग दिल्ली हवाईअड्डे पर कराई गई। विमान का एक इंजन फेल हो गया था। यह विमान विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रहा था। इंडिगो की उड़ान 6ई 579 की शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया गया है कि सुबह 10 बज कर 40 मिनट पर दिल्ली के पास पहुंचते समय विमान के इंजन नंबर एक में खराबी आई। पायलट को सीएफएम 56 इंजन में तेज कम्पन महसूस हुआ, इसके बाद...