नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के 10 दिन बाद इंडिगो की एक उड़ान के पायलट द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को ‘मे डे’ का अलर्ट किए जाने की खबर सामने आई है। ‘मे डे’ का अलर्ट गंभीर खतरे की स्थिति में दिया जाता है। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान के पायलट ने भी यह अलर्ट किया था लेकिन चंद सेकेंड के भीतर ही विमान क्रैश हो गया। बहरहाल, बताया जा रहा है कि इंडिगो की गुवाहाटी से चेन्नई जा रही फ्लाइट के पायलट ने यह इमरजेंसी कॉल किया था। यह घटना 19 जून की है, जिसकी जानकारी शनिवार को सामने आई।
पायलट ने विमान में ईंधर की काफी कमी देखी थी, इसके बाद उसने एटीसी को ‘मे डे’ यानी इमरजेंसी कॉल की थी। इसके बाद विमान की तुरंत बेंगलुरु हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि इंडिगो का विमान कम ईंधन के साथ उड़ान भर रहा था। बहरहाल, बेंगलुरु हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया है कि इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने गुवाहाटी से टेकऑफ के बाद देखा कि विमान में पर्याप्त ईंधन नहीं है। लिहाजा चेन्नई जा रही फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट कर दिया गया। इसमें 168 यात्री थे। बेंगलुरु हवाईअड्डे पर ईंधन भरने के बाद इस फ्लाइट को चेन्नई रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट के पायलट्स को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


