इंडिगो मुंबई से दार एस सलाम के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान
देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो मुंबई से तंजानिया के दार एस सलाम के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि यह सेवा इस साल 20 नवंबर से शुरू होगी। यह दैनिक उड़ान होगी। इस नयी सेवा के साथ इंडिगो मुंबई और दार एस सलाम के बीच सीधी कनेक्टिविटी देने वाली एकमात्र भारतीय विमान सेवा कंपनी बन जायेगी। इन उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू हो गयी है। यात्री इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल पार्टनर के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। इंडिगो की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत...