क्या कर देंगे घुसपैठियों से मुक्त बंगाल?
तो बंगाल भगवा की सुनामी में है इसलिए उम्मीद करनी चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह घुसपैठियों से पश्चिम बंगाल को मुक्त कर देंगे? ‘मलेच्छ’ राज्य से बाहर निकाल दिए जाएंगे, बांग्लादेश की तरफ से घुसपैठ बंद हो जाएगी। बंगाल में हिंदुओं का राजनीतिक व सांस्कृतिक वर्चस्व स्थापित होगा, मुसलमानों की गुंडागर्दी खत्म होगी! भाजपा नेताओं की मानें तो यह सब कुछ होगा। इन्हीं मुद्दों पर भाजपा ने बंगाल का चुनाव लड़ा था। बंगाल में गरीबी है, औद्योगिक विकास ठप्प हो गया है, पलायन हो रहा है, प्रति व्यक्ति आय कम होती जा रही है, नौकरी कम...