भारत को घुसपैठिए निकालते किसी ने नहीं देखा
दुनिया ने देखा, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से अवैध प्रवासियों को निकाला। किसी दुश्मन देश के प्रवासी को नहीं, भारत जैसे दोस्त देश के अवैध प्रवासियों को भी ट्रंप की सरकार ने हथकड़ी और बेड़ी पहना कर सेना के विमान में भर कर भेजा था। जंजीरों में बंधे भारतीयों को लेकर अमेरिकी विमान अहमदाबाद में उतरा तो अमृतसर में भी उतरा। जंजीरों में जकड़े भारतीयों की फोटो अमेरिका की सीमा की सुरक्षा करने के लिए जिम्मेदार सर्वोच्च अधिकारी ने खुद जारी की। भारत के अलावा कई और लैटिन अमेरिकी और अफ्रीकी देशों के अवैध प्रवासियों को देश से...