महंगाई नौ महीने में सबसे ज्यादा
नई दिल्ली। खुदरा महंगाई नौ महीने में सबसे ज्यादा हो गई है। खाने पीने की चीजों खास कर सब्जियों की कीमत में हुई बेहिसाब बढ़ोतरी की वजह से खुदरा महंगाई दर में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सितंबर के महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़ कर 5.49 फीसदी पर पहुंच गई, जो एक महीने पहले अगस्त में ये 3.65 फीसदी पर थी। यह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई का नौ महीने का उच्चतम स्तर है। सब्जियों की महंगाई दर 11 फीसदी से बढ़ कर 36 फीसदी हो गई है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि...