आईएनएस ‘निपुण’ नौसेना के बेड़े में शामिल
निस्तार श्रेणी का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निपुण सोमवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया जिससे उसकी गहरे समुद्र में गोताखोरी, पानी के भीतर कार्रवाई और पनडुब्बी बचाव क्षमताओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वात्सायन सहित वरिष्ठ नौसेना अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड , विशाखापत्तनम द्वारा देश में ही डिजाइन और निर्मित आईएनएस निपुण भारत की तकनीकी रूप से जटिल विशेषज्ञ नौसैनिक प्लेटफॉर्म...