रिजर्व बैंक ने कम किया ब्याज दर
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक, आरबीआई ने एक बार फिर नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कटौती की है। इस बार भी एक चौथाई फीसदी यानी 0.25 फीसदी की कटौती की गई है। दो महीने में दूसरी बार हुई कटौती से रेपो रेट घट कर छह फीसदी पर आ गया है। इससे पहले ये 6.25 फीसदी थी। इसमें कमी से आने वाले दिनों में आवास और वाहन लोन सस्ते हो सकते हैं। पहले से चल रहे लोन की किस्तें भी घट सकती हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की पहली बैठक के फैसलों की जानकारी आरबीआई...