कुवैत में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ताबड़तोड़ ड्रोन हमले
मिडिल ईस्ट में ईरान की ओर से जारी हमलों की वजह से चिंता का माहौल बना हुआ है। ईरान पश्चिम एशिया के देशों में अलग-अलग ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान के इन हमलों की कड़ी आलोचना भी की जा रही है। कुवैत की राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी ने नागरिक उड्डयन अधिकारियों के हवाले से बताया कि कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई ड्रोन हमले हुए। हमलों से सिर्फ सामान का नुकसान हुआ। वहीं, इजरायली वॉर रूम ने कहा कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ईरान के आतंकी शासन से जुड़े कई ड्रोन ने निशाना बनाया है, जिससे...