Internet

  • स्टारलिंक को हरी झंडी

    व्यापार वार्ताओं में डॉनल्ड ट्रंप का मकसद अपने देश की कंपनियों के लिए अनुकूल स्थितियां बनाना है। इसीलिए पिछले फरवरी से स्पेस-एक्स के पक्ष में भारत में अचानक बनते गए माहौल को ट्रंप के ट्रेड वॉर के संदर्भ में देखा गया है। जमीन तो पहले ही तैयार कर ली गई थी। अब औपचारिकता भी पूरी हो गई है। दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति और इस समय अमेरिकी प्रशासन में खास रसूख रख रहे इलॉन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स की उपग्रह इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को भारत में विनियमन संबंधी मंजूरी दे दी गई है। स्पेस-एक्स ने इसके लिए तीन साल पहले...