ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद
अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड में हैं। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर किए गए हमले में मौत का आंकड़ा 500 पार कर चुका है। इसके अलावा देश में लगभग 48 घंटे से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद है। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी रेड क्रिसेंट सोसायटी ने कहा है कि देश भर में अमेरिकी-इजरायली हमलों में कम से कम 555 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा, साइबर सिक्योरिटी वॉचडॉग नेटब्लॉक्स ने कहा कि...