IPAC

  • ईडी बनाम आईपैक मामले की सुनवाई

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय एजेंसियों व संवैधानिक संस्थाओं का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। चुनाव आयोग के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। ममता बनर्जी की पार्टी का चुनावी प्रबंधन संभालने वाली कंपनी आईपैक पर ईडी के छापे को लेकर बुधवार को सुनवाई हुई, जिसमें ममता बनर्जी की सरकार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी का उन राज्यों में हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जहां विपक्ष की सरकार है। दूसरी ओर केंद्रीय एजेंसी ईडी ने कहा कि वह किसी का हथियार...

  • आईपैक के लिए समस्या बढ़ सकती है

    चुनाव रणनीति बनाने और प्रबंधन करने वाली कंपनी आईपैक के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभी फिलहाल तो प्रतीक जैन ही निशाने पर हैं, जो अभी कंपनी की बागडोर संभाल रहे हैं और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी के लिए चुनाव प्रबंधन का काम कर रहे हैं। लेकिन इसकी आंच प्रशांत किशोर तक भी पहुंच सकती है, जो इस कंपनी के संस्थापक हैं। ध्यान रहे प्रशांत किशोर ने 2021 में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव लड़वाया था और डंके की चोट पर जीत सुनिश्चित कराई थी। उसके थोड़े दिन बाद ही उन्होंने चुनाव प्रबंधन...