IPL 2025: कोलकाता में आज से क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज, पहला मैच KKR और RCB के बीच
ipl 2025 kkr vs rcb: क्रिकेट का महाकुंभ, क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योंहार यानी IPL 2025 का आगाज आज से होने जा रहा है। करोड़ों भारतीय सालभर तक IPL के शुरू होने का इंतजार करते है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बहुप्रतीक्षित टी-20 लीग IPL 2025 का धूमधड़ाका एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। IPL का ज्यादा इंतजार रहने का एक कारण और भी है। अपने पंसदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते हुए देखना। जैसे महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है। धोनी IPL में CSK की तरफ से खेलते हुए देखे जाते है।...