IPL 2026

  • आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स को हराकर एसआरएच बनी नंबर 1

    सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आईपीएल 2026 की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एसआरएच ने पंजाब किंग्स को हराकर और उसे दूसरे स्थान पर ढकेलते हुए पहला स्थान हासिल किया।  एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बना सकी और 33 रन से मैच हार गई।  आइए देखते हैं कि एसआरएच - पंजाब किंग्स मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है, साथ ही ऑरेंज...

  • आईपीएल 2026: प्लेऑफ का शेड्यूल और वेन्यू घोषित

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के प्लेऑफ का शेड्यूल और वेन्यू बुधवार को घोषित कर दिया। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। 70 मैचों के बाद टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसमें अंकतालिका की दो शीर्ष टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इसके बाद न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 27 मई को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा। 29 मई को इसी मैदान पर क्वालीफायर 2 भी आयोजित होगा। क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता और...

  • आईपीएल 2026 में बना नया कीर्तिमान, 18वें सीजन में बना रिकॉर्ड टूटा

    इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजी ऐसे स्तर पर पहुंच गई है, जहां पहली पारी में बना बड़े से बड़ा स्कोर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। आईपीएल 2026 में तो 200 या उससे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का नया रिकॉर्ड बन गया है।  आईपीएल 2026 में 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। एमआई पहली पारी में 243 रन बनाकर भी हार गई। इसके पहले अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 264 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। ये दो मैच बस...

  • आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस के लिए आई अच्छी खबर, टीम से जुड़े विल जैक्स

    मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए आईपीएल 2026 के बीच अच्छी खबर आई है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स एमआई टीम से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों से जीत दर्ज की।   'क्रिकबज' की खबर के अनुसार, विल जैक्स को मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ियों संग मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। जैक्स का टीम से जुड़ना एमआई के लिए राहत भरी खबर है। जैक्स का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा था। उन्होंने 8 मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 176 के स्ट्राइक...

  • आईपीएल 2026: वैभव-जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी, आरआर ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

    आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराया। आरआर की ओर से वैभव सूर्यवंशी और धुव जुरेल ने धमाकेदार पारी खेली।   202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 108 रनों की लाजवाब...

  • आईपीएल 2026: हसरंगा की जगह एलएसजी टीम में शामिल हुए जॉर्ज लिंडे

    लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को वानिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किया है। हसरंगा इंजरी की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से बाहर हो गए हैं।   एलएसजी ने नीलामी में हसरंगा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के पहले मैच के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हसरंगा अभी तक अपनी इंजरी से उबर नहीं सके हैं, जिसके चलते वह एलएसजी के लिए इस सीजन उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। जॉर्ज लिंडे पहली बार...

  • आईपीएल 2026: चोट के कारण शुरुआती 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं MS धोनी

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती 2 हफ्तों तक खेलना मुश्किल होगा।  फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि माही फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों तक नहीं खेलने की आशंका है। इसके साथ ही सीएसके ने धोनी के जल्द फिट होने की कामना की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट...

  • आईपीएल 2026: ये 5 विदेशी खिलाड़ी इस सीजन मचा सकते हैं धमाल

    आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।   विल जैक्स: इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के लिए हाल ही में खत्म हुआ टी20 विश्व कप 2026 कमाल का गुजरा था। जैक्स ने टूर्नामेंट में खेले 8 मुकाबलों में 176 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 226 रन बनाए थे। इसके साथ ही उनका प्रदर्शन...

  • निजी कारणों के चलते यश दयाल आईपीएल 2026 से बाहर

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिससे पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज यश दयाल निजी कारणों के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। आरसीबी 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के साथ अपना अभियान शुरू करने जा रही है।  दयाल का ट्रेनिंग सेशन से नदारद रहना और टीम बस के पोस्टर पर उनकी तस्वीर का न होना, पहले ही उनके बाहर होने की अफवाहों को हवा दे चुका...

  • आईपीएल 2026: गुजरात टाइटंस ने मैथ्यू हेडन को बनाया बल्लेबाजी कोच

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले गुजरात टाइटंस (जीटी) अपनी कोचिंग टीम को मजबूत कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच बनाने के बाद फ्रेंचाइजी ने विजय दहिया को असिस्टेंट कोच के रूप में नियुक्त किया है।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया लंबे समय से आईपीएल में बतौर कोच सक्रिय रहे हैं। उनके जुड़ने से निश्चित रूप से गुजरात टाइटन्स की कोचिंग टीम मजबूत हुई है। विजय दहिया आईपीएल में केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे हैं।  विजय दहिया घरेलू क्रिकेट में भी कोच के...

और लोड करें