प्लेऑफ की चौखट पर मुंबई की दस्तक, सूर्या-बुमराह कहर, दिल्ली का सफर खत्म
मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में एक और यादगार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी और इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ (ipl playoffs) में जगह पक्की कर ली। बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया। ये जीत न केवल आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रही, बल्कि इसने मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बना दिया। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुके थे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत...