बंदर, तेंदुआ और भालू की लड़ाई!
दुनिया गदगद है! पहले धारणा थी अमेरिका छींक मारता है तो दुनिया को जुकाम हो जाता है। पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय में दुनिया कुछ और ही देख रही है। हर दिन सुबह सबको इंतजार होता है कि आज बंदर के उस्तरे से अमेरिका कितना लहूलुहान हुआ! अमेरिका अब मजाक है। हाथी (महाशक्ति) की भीड़ के बीच ऐसा ढोल बजाता बंदर है, जिससे अमेरिका भले शर्मसार न हो, लेकिन दुनिया के भले मनुष्य जरूर शर्मिंदा हैं। अमेरिका कभी ऐसा हो जाएगा, किसने इसकी कल्पना की थी? हाथियों के समाज ने एक ऐसा नेता पैदा किया जो उस्तरे से अमेरिका...