ईरान ने ओमान के साथ होर्मुज से आवागमन के मार्ग पर सहमति जतायी
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के लिए एक मार्ग पर सहमति बनी है और अमेरिका द्वारा जून में हुए इस्लामाबाद समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी किये जाने पर ईरान जलडमरूमध्य को फिर खोल देगा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, श्री पेजेशकियान ने शुक्रवार को कहा, "हमने ओमान के साथ होर्मुज से आवागमन के मार्ग पर सहमति जताई है और यदि अमेरिका समझौता ज्ञापन के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करता है तो हम जलडमरूमध्य खोल देंगे। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की...