ईरान के तेल से पाबंदी हटाएगा अमेरिका
नई दिल्ली। एक तरफ अमेरिका ईरान के ऊपर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है तो दूसरी तरफ खबर आ रही है कि वह ईरान के तेल बेचने पर लगी पाबंदी को हटा रहा है। ईरान की सरकारी मीडिया ‘तस्नीम न्यूज’ ने बताया है कि अमेरिका ने ईरान के तेल सेक्टर पर लगी पाबंदी को कुछ समय के लिए हटाने पर सहमति दे दी है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के नए मसौदा फ्रेमवर्क के तहत यह फैसला किया गया है। जानकार सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने इस बार जो नया प्रस्ताव तैयार किया है, वह उसके पिछले सभी...