पाटीदार गेंदबाजों के लिए एक बुरे सपने की तरह रहे हैं: इरफान पठान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। इरफान पठान और हरभजन सिंह ने एमआई के चेज में कमियों, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की पारी, विराट कोहली की भूमिका और क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी का विश्लेषण किया है। 'जियोहॉटस्टार' पर इरफान पठान ने रन चेज के दौरान एमआई के प्रदर्शन के बारे में कहा, "बैटिंग में कुछ चिंताएं हैं, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या 240 रन लुटाने से शुरू होती है। फिर भी, इस तरह की पिच...