‘इश्कनामा’ के ‘नरक’ को शहनाज गिल ने दी अपनी आवाज
अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल ने अपनी आगामी फिल्म ‘इश्क़नामा’ के चर्चित गीत ‘नरक’ का स्पेशल कवर वर्जन पेश किया है। फिल्म की रिलीज से पहले जारी किए गए इस कवर वर्जन में शहनाज ने अपनी आवाज और अंदाज से गाने को एक नया भाव दिया है। मूल गीत को बी प्राक और ज्योतिका टांगरी ने आवाज दी है। जानी के लिखे और कंपोज किए गए इस गीत में फिल्म के मुख्य किरदार नसीमा और निम्मा के बीच दर्द, तड़प और अनकहे प्यार को दर्शाया गया है। फिल्म में नसीमा की भूमिका निभा रहीं शहनाज ने कहा कि ‘नरक’ उनके...