इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत
इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तानी अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, हमले में 31 लोगों की मौत हो गई है और 169 घायल हुए हैं। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में 69 मौतों की जानकारी आई थी। पुलिस और राहत व बचाव की टीम घटना काम कर रही है। सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और घायलों को वहां पहुंचाया जा रहा है। इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की...