बस स्टैंड पर मिली सलाह ने बदला जैकी श्रॉफ का करियर
हिंदी सिनेमा में कई ऐसे सितारे रहे, जिन्होंने अपनी अदाकारी से न सिर्फ फैंस का दिल जीता बल्कि युवा पीढ़ी को नए फैशन से परिचित कराया। हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के 'भिडू' यानी जैकी दादा उर्फ जैकी श्रॉफ की, जिन्हें पढ़ाई में रूचि नहीं थी लेकिन फिर भी पिता के कहने पर स्कूल जाना शुरू किया। 1 फरवरी को अभिनेता अपना 69वां जन्मदिन मनाएंगे। जैकी श्रॉफ आज हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम है, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें नहीं पता था कि करना क्या है। जैकी का जीवन बेहद गरीबी में गुजरा था। मुंबई की...