न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जेडन लेनोक्स की लगातार दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रही जिससे न्यूजीलैंड ने तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच छह विकेट से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय एक विकेट पर 67 रन था लेकिन इसके बाद उसकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 37.1 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे।...