जगन क्या कांग्रेस के साथ आएंगे
आंध्र प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के सुर बदल रहे हैं। वे भाजपा या एनडीए के साथ कभी नहीं रहे हैं लेकिन जब वे सरकार में थे तब केंद्र की भाजपा सरकार को मुद्दों पर आधारित समर्थन देते रहे। उन्होंने केंद्र की सरकार के साथ सद्भाव बना कर रखा। 2024 के चुनाव में हार कर सत्ता से बाहर होने के बाद भी भाजपा के साथ उनका सदंभाव बना रहा। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वह सद्भाव खत्म हो रहा है और अगले चुनाव की तैयारियां करते...