बड़ी आंखें और अधूरा शरीर…भगवान जगन्नाथ की रहस्यमयी मूर्ति का दिव्य रहस्य
पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ जी की मूर्ति को देखकर हर भक्त का मन श्रद्धा और आश्चर्य से भर उठता है। बड़ी-बड़ी गोल आंखें, नथ से सजी हुई नाक, और अधूरा शरीर — यह रूप जितना सरल दिखता है, उतना ही रहस्यमय भी है। हिन्दू धर्म में जहाँ अधिकांश देवी-देवताओं की मूर्तियाँ पूर्ण शरीर, शास्त्रीय अनुपात और भव्य शिल्पकला से सज्जित होती हैं, वहीं भगवान जगन्नाथ का यह अपरंपरागत रूप एक गूढ़ आध्यात्मिक रहस्य को अपने भीतर समेटे हुए है। पुरी का जगन्नाथ मंदिर स्वयं में ही कई रहस्यों का केंद्र है — कभी न झुकने वाला ध्वज, समुद्र की दिशा...