मध्य प्रदेश में 4 लाख 21 हजार करोड़ का बजट पेश
भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का बुधवार को दूसरा बजट पेश किया गया। यह बजट 4 लाख 21 हजार करोड़ से ज्यादा का है, इसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मोहन सरकार का दूसरा आम बजट पेश किया, जो पिछले बजट की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है। यह बजट 4 लाख 21 हजार करोड़ से अधिक का है। इस बजट में न तो कोई नया कर लगाया गया है और न ही पुराने कर में कोई बदलाव किया गया है। इस तरह राज्य में...