जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मंडी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। मंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का दावा किया। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने नेशनल हेराल्ड अखबार को सरकारी विज्ञापन दरों (डीएवीपी रेट्स) का उल्लंघन करते हुए पिछले दो वर्षों में लगभग दो करोड़ रुपये का भुगतान किया। उन्होंने इसे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करार दिया। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा...