जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ के छतरू में यह अभियान शुरू किया। आतंकियों के खिलाफ इस अभियान को 'ऑपरेशन छतरू' नाम दिया गया है। भारतीय सेना की 'व्हाइट नाइट कोर' और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें किश्तवाड़ में इस ऑपरेशन में शामिल हैं। 'व्हाइट नाइट कोर' ने 'ऑपरेशन छतरू' के बारे में जानकारी देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में व्हाइट नाइट कोर...