जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में भीषण आग, करीब 40 दुकानें जलकर खाक
जम्मू रेलवे स्टेशन के पास एक बाजार में भीषण आग लगने से करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं और बाजार का चहल-पहल वाला व्यावसायिक इलाका मलबे में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर शिव मार्केट में आग लगी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग करीब पांच घंटे तक धधकती रही। इससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई और कई दुकानदारों को भारी नुकसान पहुंचा। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया हमें रात करीब 10 बजकर 45 मिनट...