Jat Sikh President

  • पंजाब में भाजपा का जाट सिख अध्यक्ष

    पंजाब में भारतीय जनता पार्टी नए प्रयोग कर रही है। यह नहीं कहा जा सकता है कि उसे इन प्रयोगों से क्या हासिल होगा लेकिन यह समझना होगा कि भाजपा किसी भी राज्य में हिम्मत नहीं हारती है। भले स्थितियां उसके कितनी भी प्रतिकूल है। पंजाब इसकी मिसाल है। वहां आबादी की संरचना और दूसरे राजनीतिक कारणों से भाजपा की राह बहुत मुश्किल है। फिर भी भाजपा ने आम आदमी पार्टी में तोड़ फोड़ की है। उसके छह राज्यसभा सांसदों को अपनी पार्टी में मिलाया है। अभी हुए स्थानीय निकाय चुनावों में कुछ इलाकों में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया...