फिल्म इंडस्ट्री में जावेद जाफरी का आने का नहीं था प्लान
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और डांस मूव्स से छाने वाले जावेद जाफरी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स अभिनेता को अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, और अब फिल्म प्रोडक्शन हाउस राजश्री ने अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी और उनका पुराना इंटरव्यू शेयर किया है। इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया है कि वे कभी भी एक्टिंग में नहीं आना चाहते थे। फिल्म प्रोडक्शन हाउस राजश्री ने अभिनेता का पुराना इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें वे अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद कर रहे हैं। वीडियो को पोस्ट कर राजश्री ने लिखा,...