‘भीम’ की नाहक बदनामी
हमारे जातिवादी नेताओं को अपनी संकीर्ण प्रवृत्ति छोड़कर डॉ अम्बेडकर की मानवतावादी दृष्टि को अपनाना चाहिए। यही उन की सच्ची विरासत है। जिस में संपूर्ण हिन्दू समाज और विवेकशील मुस्लिम भी भागीदार हो सकते हैं। डॉ. अम्बेडकर की पुस्तक 'पाकिस्तान या भारत का विभाजन' (1940) में इस्लामी मतवाद के सिद्धांतों की आलोचना के बावजूद मुस्लिम नेताओं ने उस का आदर किया था। क्योंकि डॉ. अम्बेडकर की भावना सच्ची थी। सोशल मीडिया पर मोदी-राज के जातिवादी कामों पर 'भीम' का बिल्ला नाहक लग रहा है। मोदी के सामान्य-वर्गीय निन्दक उन के जातिगत रुख को, तथा नव-बौद्ध राजनीतिक लेखकों की ऊल-जुलूल को...