जदयू के चार सांसद नाराज हैं
नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बिहार की राजनीति में कई चीजें बदल रही हैं। भाजपा और जदयू के संबंधों में भी पहले जैसी गरमाहट नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी तरफ से जदयू और नीतीश कुमार के साथ संबंधों को सद्भावपूर्ण बवाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिर भी सब कुछ पहले जैसा नहीं है। इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी के कम से कम चार सांसदों के नाराज होने की खबर है। बताया जा रहा है कि चार सांसद पार्टी के मौजूदा नेतृत्व मतलब संजय झा और लंलन सिंह से नाराज...