झारखंड बंद का रांची समेत कई जिलों में असर
विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा की ओर से मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का रांची समेत राज्य के कई जिलों में असर देखने को मिला। राजधानी रांची के पिस्का मोड़, अरगोड़ा चौक, नेवरी गोलचक्कर, बाईपास समेत कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे। अरगोड़ा चौक पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान इलाके में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रही। गिरिडीह...