झारखंड का वित्तीय संकट गहरा है
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल कर सरकार बनाने की अटकलों के पीछे एक कारण यह बताया जा रहा है कि सरकार के पास जरूरी काम के लिए पैसे नहीं हैं। राज्य की वित्तीय हालत बहुत खराब है। यहां तक कहा जा रहा है कि कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के लिए सरकार के पास फंड की कमी है। इसका एक कारण यह है कि सरकार की अपने स्रोत से होने वाली आय कम हो गई है। दूसरा कारण यह है कि केंद्र सरकार से मिलने वाले कर राशि में भी कमी आई है...