‘शहर नहीं, प्रकृति की गोद में बीता बचपन’, जिम सर्भ
अभिनेता जिम सर्भ जल्द ही अपकमिंग ओटीटी शो ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ में नजर आएंगे। शो के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेता ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए बताया कि सिडनी के आसपास के इलाकों में उनका बचपन प्रकृति की गोद में बीता, जो बेहद सरल, सुंदर और यादगार था। जिम सर्भ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि वह साल 1991 में सिडनी शिफ्ट हुए थे। वह शहर के व्यस्त इलाके में नहीं, बल्कि सिडनी के उपनगरीय इलाके में एक पुराने स्कूल जैसी हवेली (पुरानी बिल्डिंग) में रहते थे। अभिनेता ने बताया...